सीआरपीएफ जवान ने साथी को भून डाला, एक साथी जख्मी खुद को भी गोली मारी

मानसिक रूप से बीमार इस जवान को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था

0 223

- Advertisement -

जगदलपुर| बस्तर के केशलूर के सेड़वा सीआरपीएफ 241 वीं बटालियन में साथियों से कहासुनी के बाद एक जवान की अंधाधुंध फायरिंग एक जवान की मौत हो गई है जबकि आरोपी समेत  2 घायल हैं| आरोपी जवान मानसिक रूप से बीमार था| साथियों पर फायरिंग के बाद उसे खुद को भी गोली मार ली जिस वह भी बुरी तरह जख्मी हो गया|

मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 23 किमी  दूर केशलूर इलाके के सेड़वा सीआरपीएफ 241 वीं बटालियन में आज सुबह यह घटना हुई|

बताया गया कि सुबह जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया|  तैश में आकर गिरीश नामक जवान ने साथी जवान प्रमोद और संतोष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी|

अपने राइफल में मौजूद 30 की 30 गोलियां पहले तो मृतक प्रमोद पर उतारा और फिर संतोष को 5 गोलियां मार दी| जिससे मौके पर ही प्रमोद की मौत हो गई जबकि संतोष नामक जवान बुरी तरह से घायल हो गया|

जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाला जवान गिरीश भी घायल हो गया है|

- Advertisement -

दोनों घायलों को  रायपुर अस्पताल लाया गया है| घटना की पुष्टि आईजी सुंदरराज पी की है|

बस्तर पुलिस के मुताबिक फायरिंग करने वाला जवान गिरीश कुमार निवासी सुकमा मानसिक रूप से बीमार था| उसे इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था l

मृतक प्रमोद कुमार सोरी नारायणपुर का रहने वाला था| जख्मी संतोष वाचम बीजापुर जिले का निवासी है|

बता दें इसके पहले भी कैम्पों में विवाद –कहासुनी के बाद इस तरह की कई घटनाएँ सामने आ चुकी है |

इसके अलावा जवानों में ख़ुदकुशी की काफी घटनाएँ सामने आ रही है| वजह  तनाव , पारिवारिक विवाद आदि  ख़ुदकुशी का कारण रहे है|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.