अश्लील तस्वीर वायरल करने वाले पूर्व सांसद पति के खिलाफ FIR

अश्लील तस्वीर भेजने और वायरल करने के मामले में पूर्व सांसद के पति के खिलाफ तारबहार पुलिस ने FIR दर्ज किया है | आरोपी पति मामला दर्ज होने के बाद से फरार है |

0 90

- Advertisement -

बिलासपुर। अश्लील तस्वीर भेजने और वायरल करने के मामले में पूर्व सांसद के पति के खिलाफ तारबहार पुलिस ने FIR दर्ज किया है | आरोपी पति मामला दर्ज होने के बाद से फरार है |

बिलासपुर जिले के तारबहार थाने में दर्ज रिपोर्ट  के मुताबिक पूर्व महिला सांसद ने पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत की। जिसमें उन्होंने कहा है कि  उनके पति ने ईमेल में अश्लील तस्वीर भेजी। साथ ही  सोशल मीडिया फेसबुक पर अश्लील तस्वीर वायरल कर दी। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने थाने में शिकायत की है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि पूर्व सांसद का अपने पति से विवाद चल रहा है। उनके बीच के विवाद का मामला पहले भी थाने में पहुंच चुका है। आरोपी पति के खिलाफ मारपीट के अन्य मामले में उस पर FIR हो चुकी हैं।

बहरहाल  पुलिस आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

उधर FIR  दर्ज हो जाने के बाद आरोपी  पति फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.