ओडिशा : सरेराह पत्नी को आग लगा दी

ओडिशा के गंजाम जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सरेराह आग लगा दी | इस घटना में महिला करीब 50 फीसद जल गयी और उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है| उसे ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

0 81

- Advertisement -

भुवनेश्वर|  ओडिशा के गंजाम जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को सरेराह आग लगा दी | इस घटना में महिला करीब 50 फीसद जल गयी और उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है| उसे ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक जी अर्रेम्मा नामक यह महिला रोजी मजदूरी पर जा रही थी | इसी दौरान उसके पति जी मुकुडू ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी।

पुलिस के मुताबिक पति से  विवाद के बाद वह उसी गांव में अपने मायके में पिछले कुछ समय से रह रही थी।

- Advertisement -

आरोपी पति  मुकुडू अपनी पत्नी की हत्या के इरादे  से अपने घर पास  सड़क पर उसके आने का इंतजार कर रहा था।

पुलिस ने पहली नजर में इसे पारिवारिक विवाद का नतीजा बताया है , जाँच जारी है | पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है |

अग्निदग्धा  को ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.