शराब के नशे में माँ से गाली गलौज करने वाले चाचा को भतीजे ने मार डाला

पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की भाभी एवम दो भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है

0 92

- Advertisement -

पिथौरा| शराब के नशे में अपनी माँ से गाली गलौज करने वाले चाचा को भतीजे ने लाठी से मार मार कर घायल कर दिया, सिर पर चोट के कारण उसकी मौत हो गयी। बहरहाल स्थानीय पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की भाभी एवम दो भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है।

समीप के ग्राम डुमरपाली के गिरधर बरिहा का उसके ही परिवारजनों ने लाठी मार मार कर हत्या कर दी।स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना के बाद ही एक महिला सहित सभी आरोपियों को हत्या के आरोप में तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।घटना की जांच थाना प्रभारी केशव कोशले कर रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना पिथौरा के ग्राम डुमरपाली का एक अज्ञात युवक ग्राम की गली में घायल मिला।जिसकी पहचान ग्राम के ही गिरधर बरिहा के रूप में हुई।घायल को उसके परिजनों ने तत्काल 112 की मदद से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया।

बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा एवम मार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजन दुर्योधन बरिहा, धनेश्वर बरिहा, सावित्री बरिहा एवम गवाह मूलचंद बरिहा का कथन लिया गया।

- Advertisement -

जिसके अनुसार मृतक गिरधर बरिहा शराब पीने का आदी था।शराब पीकर रोजाना घर में लडाई झगडा गाली गलौच करते रहता था। 20 अप्रैल को करीब दोपहर 1:30 बजे मृतक अपने घर के पास शराब पीकर गाली गलौच कर घर वालो को जान से मार दूंगा कहकर भगा रहा था।

उसी समय भाभी जंगल से आई तो उससे भी गाली गलौच करने लगा| इसी बात को लेकर भतीजे ने  गुस्से में  अपने चाचा गिरधर बरिहा से  डण्डा  छिनकर   सिर, चेहरा व सीना में मार दिया | मारते समय सावित्री ने गिरधर को पकड रखा था|

किसी तरह अपने को छुडा कर गिरधर बरिहा भागते हुये घर के सामने गली में गिर गया। जिसके नाक, कान, मुह, सिर से खून निकल रहा था|

उसे इलाज हेतु सीएचसी पिथौरा लेकर आये थे ईलाज के दौरान गिरधर की मौत हो गयी। जांच पर अपचारी बालक, सावित्री के विरूद्ध अपराध धारा 302,34 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.