माँ दुल्हन बनती थी और बेटे रिश्तेदार फिर …

माँ दुल्हन बनती थी और बेटे रिश्तेदार , शादी के बाद दुल्हे को जमकर ठगकर लूटा जाता फिर फरार हो जाते | 6 लोगों से शादी कर चुकी यह दुल्हन इन दिनों राजस्थान के कोटा जेल में है | उसके दोनों सहयोगी बेटे अब बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में हैं| पुलिस ने इन दोनों को एमपी से गिरफ्तार किया है |

0 160

- Advertisement -

बिलासपुर। माँ दुल्हन बनती थी और बेटे रिश्तेदार , शादी के बाद दुल्हे को जमकर ठगकर लूटा जाता फिर फरार हो जाते | 6 लोगों से शादी कर चुकी यह दुल्हन इन दिनों राजस्थान के कोटा जेल में है | उसके दोनों सहयोगी बेटे अब बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में हैं| पुलिस ने इन दोनों को एमपी से गिरफ्तार किया है |

सरकंडा पुलिस के मुताबिक 78 बरस के एकाकी जीवन जी रहे । मुंशी लाल पस्टारिया ने वर्ष 2016 में अपने विवाह संबंधी विज्ञापन समाचार पत्र में दिया था।

इस विज्ञापन के आधार पर   आशा शर्मा उर्फ आरती पिता इंद्राणी शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी आरटीओ कार्यालय के पास जिला सागर मप्र द्वारा मोबाइल के माध्यम से आवेदक से परिचय हुआ। दोनों ने  04/12/2016 को भोपाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आशा शर्मा से शादी की |

शादी के करीब 2 साल तक रिश्तेदार बने उसके दोनों बेटे से दुल्हन बनी माँ हमेशा सम्पर्क में रही | पति का  विश्वाश हासिल कर लाखों नगदी , जेवर और कार तक लेकर धोखा देकर भाग गई |

मुंशी लाल पस्टारिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू की | वह और रिश्तेदार बने उसके आरोपी बेटे बार-बार अपना पता ठिकाना बदल रहे थे।

पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपीगणों के पतासाजी हेतु म.प्र रवाना किया| इस  दौरान   जानकारी मिली कि   आशा शर्मा को राजस्थान के कोटा थाना दादावाडी पुलिस ने 331/ 2021 धारा 420, 406, 506, 120बी के मामले में गिरफतार किया गया है।

- Advertisement -

टीम ने  आशा शर्मा के साथियों की तलाश की| उनके सागर म.प्र में छुपे होने की खबर पर टीम द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस के साथ संपर्क कर आशीष शर्मा व राहुल शर्मा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की | दोनों ने दुल्हन  आशा शर्मा को अपनी  माँ होना बताया |

पूछताछ में इं दोनों ने आशा शर्मा के द्वारा अब तक 06 लोगो से शादी कर धोखाघाडी करना बताया | उन्होंने  बिलासपुर निवासी मुशीलाल पस्टारिया से भी धोखाधड़ी कर भागने की बात   कबूल की |

आरोपी आशीष शर्मा उर्फ आशीष सिंह पिता सुभाष शर्मा उर्फ दिलीप सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी 14. राजीम नगर तिलिम गांव सरकारी स्कूल के पास थाना गोपालगंज जिला सागर म.प्र. से प्रार्थी पस्टारिया के स्वामित्व का अल्टो कार   CG 10 AP 1207 वाहन का मूल आर. सी,  आशा शर्मा का हस्ताक्षर किया हुआ भारतीय स्टेट बैंक का 3 नग चेक जिसमें कुल रकम 1.55,000/- रू. अंकित है  तथा आरोपी राहुल शर्मा उर्फ राहुल सिंह उर्फ ललित सिंह पिता सुभाष शर्मा उर्फ दिलीप सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी 14, राजीम नगर तिलिम गांव सरकारी स्कूल के पास थाना गोपालगंज जिला सागर म.प्र. से नगदी रकम 600/- रू.1 नग मोबाईल कुल जुमला किमती करीबन 2.59,600/-रू. जब्त  कर आरोपीगणों को गिरफ्तार  किया गया|

बता दें  छत्तीसगढ़ में इसी तरह की एक घटना सामने आई थी जिसमें शादीशुदा 2 बच्चों की  माँ ने कुंवारी बनकर अपने आशिक से शादी की और फिर लाखों रूपये लूटे | जब मन भर गया तो अपने आशिक पति को रेप के झूठे मामले में जेल भिजवा दिया | जेल में कैद पीड़ित आरोपी की शिकायत पर जाँच के बाद उक्त महिला पर अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है|

 पढ़ें :शादीशुदा माँ ने कुंवारी बन की शादी, लाखों लूट पति को भिजवाया जेल, अब खुद सलाखों में

Leave A Reply

Your email address will not be published.