टेंडर गड़बड़ी में 9 वन अफसर दोषी, इनमें 6 IFS

छत्तीसगढ़ वन विभाग में टेंडर गड़बड़ी में 9 अफसर दोषी पाए गए हैं इनमें 6 IFS हैं | विधानसभा में आज यह जानकारी वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने दी |

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में टेंडर गड़बड़ी में 9 अफसर दोषी पाए गए हैं इनमें 6 IFS हैं | विधानसभा में आज यह जानकारी वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने दी |

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के प्रश्न के उत्तर में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि ये सही है कि 37 में से 33 निविदाओं में गड़बड़ी पाई गई। इसमें भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया। प्रारंभिक जाँच में दोषी  9 अफसर में से  6 IFS हैं |

दोषी अधिकारियों में 6 IFS  अफसर  हैं,  धमतरी के तत्कालीन डीएफओ अमिताभ बाजपेयी, विष्णु नायर, आयुष जैन, एसटाइलो मंडावी, श्रीमती विजया कुर्रे का नाम शामिल है। तीन राज्य वन सेवा के अधिकारी हैं। इन अफसरों को नोटिस दी गई है, जवाब आने पर कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन के दर्ज प्रकरण

विधानसभा में वन विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन के दर्ज प्रकरण का मुद्दा उठा| खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने विधानसभा में सवाल उठाते हुए कहा कि, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2021- 22 में वन विभाग द्वारा कितने रेत परिवहन के अवैध प्रकरण दर्ज किए गए हैं|

सवाल का जवाब देते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि, वन विभाग के द्वारा अवैध रेत परिवहन एक प्रकरण दर्ज किया गया है| जिसे 10,000 हजार मुआवजा राशि देकर निर्मुक्त किया गया है

छन्नी साहू ने यह भी कहा कि, 3 दिन खड़े रहने के बाद बावजूद कार्यवाही नहीं की गई, इसके पीछे का क्या कारण है? दुर्भाग्य है कि कार्यवाही नहीं हो रही है|

विधायक शिवरतन शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि, आखिर गाड़ी वाले को किसका संरक्षण प्राप्त है. गाड़ी का मालिक कौन है?

6 of them IFS9 forest officers guilty9 वन अफसर दोषीTender disturbancesइनमें 6 IFSटेंडर गड़बड़ी
Comments (0)
Add Comment