ओडिशा में बरामद जाली नोट रायपुर में छपे, सरगना निकला इंजीनियर

ओडिशा में बरामद जाली नोट रायपुर में छपे, सरगना निकला इंजीनियर

जांजगीर। ओडिशा में छत्तीसगढ़ की कार से बरामद करीब 8 करोड़ के जाली नोट की छपाई राजधानी रायपुर के एक मकान में रहकर की थी| मामले का सरगना आरकेएम पॉवर प्लांट का इंजीनियर निकला। उसके दो एनी साथी भी पॉवर प्लांट में काम करते थे| इन लोगों ने जाली नोट की छपाई राजधानी रायपुर के एक मकान में रहकर की थी|

जांजगीर एसपी पारुल माथुर के मुताबिक मुख्य आरोपी रविन्द्र मनहर डभरा आरकेएम पॉवर प्लांट में इंजीनियर था। वहीं अन्य  2 आरोपी के नाम विजय बर्मन और मनहरण जानहर है। ये दोनों भी आरकेएम पॉवर प्लांट में काम करते थे।

बताया गया कि मुख्य आरोपी रविन्द्र मनहर ने 6 माह पहले अपनी पत्नी को रायपुर भेज दिया था| जहाँ वह किराये के माकन में रहती थी, अभी माह भर पहले रविन्द्र रायपुर आकर रहने लगा था| इस दौरान जाली नोट छापे गये|

एसपी पारुल माथुर ने बताया कि ओडिशा पुलिस एक-दो दिनों में रायपुर आएगी| मामले को लेकर उनकी कोरापुट एसपी से बात हुई है|

बता दे पकडे जाने के बाद रविन्द्र मनहर ने छपाई में इस्तेमाल प्रिंटर को जला देने की बात कही थी| ओडिशा पुलिस को उम्मीद है कि इससे सम्बंधित अन्य जानकारियों के आधार पर मामले की तह तक पंहुचा जा सकेगा|

कल कोरापुट पुलिस ने छत्तीसगढ़ की कार से  करीब  8 करोड़  के जाली नोट बरामद किये   रायपुर से नकली नोट लेकर जा रहे कार सवार 3  युवक के जांजगीर चांपा निवासी होने की बात सामने आई थी| ये छग के रजिस्ट्रेशन नम्बर CG- 04 – LS- 0545 की फोर्ड फिगो कर में 04 सुटकेस  में 5 सौ रूपये के जाली नोट लेकर विशाखापत्तनम की ओर जा रहे थे|

कोरापुट पुलिस ने इनका  वाहन,05 मोबाइल कुछ डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ इनके आईडी प्रूफ के अलावा 35 हजार नगद भी जब्त किया था |

engineerforged notekingpinprinted in RaipurRecovered in Odishaइंजीनियरओडिशा में बरामदजाली नोटरायपुर में छपेसरगना
Comments (0)
Add Comment