भगवा रंग त्याग का प्रतीक, बजरंगी गुंडे इसे पहन वसूली कर रहेः भूपेश बघेल

बॉलीवुड मूवी 'पठान' के एक गाने 'बेशर्म रंग' का विवाद छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। तमाम विरोध के बीच अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी इस पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि, भगवा रंग त्याग का प्रतीक है। जब कोई साधु-सन्यासी अपने घर और समाज का त्याग करता है तो वह भगवा रंग धारण करता है।
भगवा रंग त्याग का प्रतीक, बजरंगी गुंडे इसे पहन वसूली कर रहेः भूपेश बघेल

रायपुर। बॉलीवुड मूवी ‘पठान’ के एक गाने ‘बेशर्म रंग’ का विवाद छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। तमाम विरोध के बीच अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी इस पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि, भगवा रंग त्याग का प्रतीक है। जब कोई साधु-सन्यासी अपने घर और समाज का त्याग करता है तो वह भगवा रंग धारण करता है। उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे हैं। पहले वे बताएं उन्होंने समाज के लिए क्या त्याग किया है। कलर तो कोई भी पहन रहे हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, कपड़ा पहनना अलग बात है और उसे धारण करना अलग है। धारण कौन करता है, अंगीकार कौन करता है। जब साधु-संत समाज, घर परिवार को त्याग देता है तब भगवा रंग या गेरुआ स्वीकार करता है। भगवा रंग ज्वाला या अग्नि का प्रतीक है। ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग का गमछा पहन कर निकल रहे हैं। पहले बताएं कि उन्होंने समाज और परिवार के लिए क्या त्याग किया है। ये तो वसूली करने के लिए निकले हैं।

 उन्होंने कहा कि, भाजपा के जो नेता हैं, जो सांसद बने है, जो विधायक हैं, वह हीरो हैं। वह ऐसे कपड़े पहनकर हिरोइनों के साथ डांस कर रहे हैं, उस पर क्या विचार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, रंगों से किसी का जाति धर्म तय नहीं करना चाहिए। ये कोई विवाद का मुद्दा ही नहीं है। भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। इसलिए जो जनता और समाज के मुद्दे नहीं हैं उसे सामने लाकर वो उसका ध्रुवीकरण कर रही है।

Comments (0)
Add Comment