झारखंड में मिले 3480 नए संक्रमित, 28 की हुई मौत

यहां देखें अपने जिले का हाल

रांची| झारखंड में विगत 24 घंटों में कोरोना के 3480 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 51 हजार 272 हो गयी है। जबकि राज्य में कोरोन के एक्टिव केस 20 हजार 651 हो गए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना से 28 लोगों की मौत हो गई है।

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 29 हजार 301 हो गयी है। आज 1325 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं 28 संक्रमितों की मौत राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में हो गई। इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1320 पहुंच गयी है। अभी राज्य में 20651 मरीजों का इलाज कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में चल रहा है।

रांची में सबसे अधिक 1393 नये संक्रमित मिले, वहीं पश्चिमी सिंहभूम में 492,बोकारो में 194, चतरा में 25, देवघर में 156, धनबाद में 136, दुमका में 39, गढ़वा में 41, गिरिडीह में 14, गोड्डा में 57, गुमला में 94, हजारीबाग में 104, जामताड़ा में 33, खूंटी में 73, कोडरमा में 145, लातेहार में 56, लोहरदगा में 37, पाकुड़ में 19, पलामू में 52, रामगढ़ में 96, साहेबगंज में 53, सरायकेला में 40, सिमडेगा में 71 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 60 नये संक्रमित मिले।

वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने वाले मरीजों का दर घटकर 85.47 प्रतिशत जा पहुंचा है, जबकि राष्ट्रीय औसत 88.30 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 0.87 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.20 प्रतिशत है।

कोविड-19झारखंडसंक्रमित
Comments (0)
Add Comment