कुशीनगर | यूपी के कुशीनगर में बुधवार रात शादी की रस्म के दौरान कुएं में गिरने से 13 महिलाओं की मौत हो गई | मृतकों में 10 बच्चियां, डेढ़ साल का बच्चा, और दो महिलाएं हैं। करीब 25-30 महिलाएं घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे हादसे पर दुख जताते हुए इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में घटी | शादी की रस्म के दौरान महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने पुराने कुएं के पहुंची थीं। कुएं पर स्लैब बना था। पूजा के दौरान महिलाएं स्लैब पर चढ़ गईं। एक साथ महिलाएं स्लैब पर चढ़ीं तो जर्जर स्लैब अचानक टूट गया। इससे उस पर खड़ी महिलाएं और बच्चियां कुएं में गिर गईं और डूबने लगीं।
जब घटना के बाद मची चीख-पुकार से गांव के लोग जब तक पहुँचते तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिलाएं डूब चुकी थीं। कुआं काफी गहरा था, और उसमें 10 फीट में पानी भरा था।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के परिवार को 2-2 लाख रुपए और और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की भी घोषणा की है।