पति से झगड़े के बाद महिला सिपाही ने खुद को लगाई आग,मौत 

बिहार की राजधानी पटना में एक महिला सिपाही की जिंदा जलने की वजह से मौत हो गई है। वहीं, उसका पति गंभीर हालत में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दोनों का इलाज चल रहा था।  

पटना| बिहार की राजधानी पटना में एक महिला सिपाही की जिंदा जलने की वजह से मौत हो गई है। वहीं, उसका पति गंभीर हालत में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दोनों का इलाज चल रहा था।
दरअसल, बीते दिनों मुजफ्फरपुर पुलिस लाइन में एक महिला सिपाही ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। आग को बुझाने के दौरान उसका पति भी झुलस कर बुरी तरह घायल हो गया था। आनन-फानन में दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला सिपाही को पटना रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला सिपाही को पटना के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
मृत महिला सिपाही की पहचान बाढ़ निवासी 32 वर्षीय रागिनी कुमार के रूप में की गयी है। वहीं, उसके पति की पहचान 35 वर्षीय मुन्ना कुमार के तौर पर हुई है। दोनों को एक बेटा और एक बेटी है। एसएसपी जयंत कांत ने घटना के वक्त बताया था कि घरेलू विवाद के कारण महिला सिपाही ने खुदकुशी की कोशिश की थी।
पत्नी को बचाने के दौरान उसका पति भी आग से झुलस गए थे। महिला सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई थी। वह करीब 80% जल चुकी है जिसके कारण उसका बचना मुश्किल लग रहा था। आज इलाज के दौरान पटना के अपोलो हॉस्पिटल में उसने दम तोड़ दिया।
रागिनी नालंदा के गोमहर की रहने वाली थी। 2017 में वह सिपाही बनी थी। मृतका के भाई संजीत कुमार का पुलिस ने बयान दर्ज किया था। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने रागिनी के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है। पति मुन्ना वर्तमान में बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस टीम रागिनी और मुन्ना के बीच घरेलू विवाद के बिंदु पर भी छानबीन में जुटी है।

deathFemale soldierset herself on fireखुद को लगाई आगमहिला सिपाहीमौत
Comments (0)
Add Comment