अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति

अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.

अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोमवार को श्रीलंका के नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.

कोलंबो में राष्ट्रपति सचिवालय में आयोजित समारोह में श्री दिसानायके ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि उनके प्रशासन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और उनका मुख्य कार्य नयी राजनीतिक संस्कृति का निर्माण करना है. उन्होंने लोगों के जनादेश का सम्मान करने और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को सुगम बनाने के लिए निवर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को धन्यवाद दिया.

इस चुनाव में मार्क्सवादी नेता ने खुद को युवा मतदाताओं और पारंपरिक राजनेताओं की ‘भ्रष्ट राजनीति’ से थक चुके लोगों के सामने एक परिवर्तनकारी नेता के रूप में पेश किया.

दिसानायके को  चीन का बेहद करीबी माना जाता है. हालांकि, दिसानायके ने हालिया साक्षात्कारों में कहा है कि उनकी पार्टी जेवीपी का इरादा श्रीलंका-भारत के बीच दीर्घकालिक द्विपक्षीय और राजनयिक संबंधों को मजबूत करना है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति दिसानायके को जीत की बधाई दी है. मोदी ने कहा कि श्रीलंका भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन सागर में एक विशेष स्थान रखता है.

 

Anura Kumara Dissanayakeninth PresidentSri Lankaअनुरा कुमारा दिसानायकेनौवें राष्ट्रपतिश्रीलंका
Comments (0)
Add Comment