भाजपा कार्यकर्ता का पेड़ से लटका मिला शव, टीएमसी पर आरोप

कोलकाता,21 फरवरीः दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालूरघाट में भारतीय जनता पार्टी के एक और कार्यकर्ता का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। उसकी पहचान समीर पाहन के तौर पर हुई है।

कोलकाता। कोलकाता,21 फरवरीः दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालूरघाट में भारतीय जनता पार्टी के एक और कार्यकर्ता का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। उसकी पहचान समीर पाहन के तौर पर हुई है। घटना बालूरघाट थाना क्षेत्र के कलाईबाड़ी गांव की है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने समीर का एक पेड़ पर लटका हुआ देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने उसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह को समझने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिवार वालों से बात कर रही है।

इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया है कि समीर को मार कर पेड़ पर टांग दिया गया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है भाजपा के एक और कार्यकर्ता समीर पाहन को तृणमूल के गुंडों ने मौत के घाट उतार दिया। घटना बालूरघाट के कलाईबाड़ी की है। उसका शव पेड़ की डाल से लटका हुआ मिला है। राज्य में कानून व्यवस्था खत्म है। दीदी युवाओं की आवाज हो हिंसा और हत्या से दबाना चाहती है। यह कभी नहीं होगा।

Comments (0)
Add Comment