पत्नी के मटन बनाने से इंकार पर किया डायल 100, अब सलाखों में

तेलंगाना में नशे में चूर एक व्यक्ति ने डायल 100 पर बार –बार  फोन करता रहा , वह अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करना चाहता था कि होली के दिन उसकी पत्नी ने मटन बनाने से इंकार कर दिया था | यह शख्स अब सलाखों के पीछे है|

हैदराबाद | तेलंगाना में नशे में चूर एक व्यक्ति ने डायल 100 पर बार –बार  फोन करता रहा , वह अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करना चाहता था कि होली के दिन उसकी पत्नी ने मटन बनाने से इंकार कर दिया था | यह शख्स अब सलाखों के पीछे है|

डायल 100 आपात स्थिति  में पुलिस से मदद लेने  के लिए होता है | लेकिन कई बार लोग इसका  बेजा इस्तेमाल करते हैं | होली पर यह अजीबोगरीब घटना तेलंगाना के नलगोंडा जिले की  है |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  तेलंगाना में एक व्यक्ति ने बार-बार डायल 100 पर फोन कर अपनी पत्नी की शिकायत की| क्योंकि उसकी पत्नी ने दरअसल मटन करी नहीं बनाई थी,  कनागल ब्लाक के गांव चेरला गौराराम के नवीन नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एक बार नहीं बल्कि छह बार 100 डायल किया|  जब पुलिस ने  फोन उठाया तो वह नशे में था|

बताया जाता है कि   शुक्रवार की रात वह शराब पीकर साथ में मटन  लेकर घर लौटा था|  वह  चाहता था कि उसकी पत्नी उसे पकाए| उसकी बुरी आदतों से परेशान पत्नी ने  पकाने  से इंकार कर दिया था |

शनिवार सुबह पुलिस इस व्यक्ति तक पहुंची और हिरासत में लिया | उसके खिलाफ धारा 290 (सार्वजनिक उपद्रव) और 510 (शराबी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रूप से दुराचार) के तहत मामला दर्ज किया | बहरहाल यह  शख्स अब सलाखों के पीछे है

dialed 100now in barsWife refused to make muttonअब सलाखों मेंकिया डायल 100पत्नी के मटन बनाने से इंकार
Comments (0)
Add Comment