बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी सम्पत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी सम्पत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम कर दी है

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी सम्पत्ति कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम कर दी है | 78 वर्षीय पुष्पा मुन्जियाल नामक इस बुजुर्ग महिला ने कोर्ट में वसीयतनामा भी पेश किया है|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा मुन्जियाल गाँधी परिवार से बहुत प्रभावित हैं और  देश के लिए इस परिवार के त्याग को देखकर उन्होंने यह कदम उठाया ।

सोमवार को राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंपा।  संपत्ति में 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना भी शामिल है।

इस मौके पर पुष्पा मुन्जियाल का कहना है कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर अब तक आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।

उन्होंने कहा कि चाहे इन्दिरा गांधी रहीं हों, चाहे राजीव गांधी। उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। वे राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं।

राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी डालनवाला निवासी पुष्पा मुंजियाल ने अदालत  में अपनी संपत्ति का पूरा  ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर अनुरोध किया है, कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।

all her propertyDehradunelderly womanin the name of Rahul Gandhithe capital of Uttarakhandअपनी सारी सम्पत्तिउत्तराखंड की राजधानी देहरादूनबुजुर्ग महिलाराहुल गांधी के नाम
Comments (0)
Add Comment