राजस्थान के नागौर में ट्रक ने मारी टक्कर क्रूजर मलबे में बदली, उज्जैन के 12 लोगों की मौत, 6 गंभीर

राजस्थान में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 12 लोगों की मौत हो गई। क्रूजर में सवार लोगों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

नागौर। राजस्थान में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 12 लोगों की मौत हो गई। क्रूजर में सवार लोगों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे नागौर जिले के श्रीबालाजी कस्बे के बाईपास पर हुआ। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि क्रूजर मलबे में तब्दील हो गई।

सभी मृतक उज्जैन के घटिया इलाके के रहने वाले थे। इस दुर्घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह सड़क दुर्घटना राजस्थान के नागौर जिले में श्रीबालाजी के नजदीक घटी। क्रूजर में सवार लोग रामदेवरा बाबा धाम और करणी माता मंदिर के दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। सभी लोग एक क्रूजर में सवार थे। बताया जा रहा है कि उसमें क्षमता से कहीं ज्यादा लोग सवार थे।

बताया गया है कि बालाजी के नजदीक उनके वाहन को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, बाकी 4 लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया।

मृतकों में 4 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। सभी लोग उज्जैन के सज्जन खेड़ा और दौलतपुर गांव के रहने वाले थे। कुछ लोग क्रूजर में ही फंसे रह गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना की तब उनकी मदद से पीड़ितों को निकाला गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नोखा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि क्रूजर मलबे में तब्दील हो गई। इससे क्रूजर में सवार लोग उसमें फंसकर रह गए। दुर्घटना की भयावहता का अंजादा इसी से लगाया जा सकता है कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

12 people6 seriouscruiserIn Nagaurinto wreckageRajasthantruck collidedturnedUjjain died
Comments (0)
Add Comment