ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 16 मरीजों की मौत, 9889 नए केस

भुवनेश्वर| ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9889नए केस सामने आए हैं। राज्य में कुल मामला बढ कर 489641 हो गए हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में संगरोध केंद्रों से 5611 केस और 4278 स्थानीय मरीजों की संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

ओडिशा में वर्तमान में 77257 सक्रिय मामले हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में 6164 मरीज ठीक हुए हैं।

नए केस में से खुर्धा जिले से सबसे अधिक 1331 केस सामने आए हैं, उसके बाद सुंदरगढ़ से 1137, कटक से 790, बरगढ़ से 483, अंगुल से 443 और पुरी से 436 केस सामने आए हैं।

राज्य में 16 मरीजों की मौत

साथ ही राज्य में विगत 24 घंटों में 16 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में से सबसे अधिक 4 लोग खुर्धा जिले से हैं। उसके बाद गजपती और कलाहांडी से 3-3 मरीजों की मौत हुई है। रायगढ और सुंदरगढ से 2-2 लोगों की मौत हुई है। इसी तरहा पुरी और संबलपुर से 1-1 मरीजों की मौत हुई है।

Coronacorona odishaओडिशा
Comments (0)
Add Comment