ओडिशा में हर जिले के थाने बनेंगे बच्चों के अनुकूल ,सीएम ने दिए निर्देश 

ओडिशा  सरकार ने राज्य में बच्चों के अनुकूल 34 थाने बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अधिकारियों को प्रत्येक जिले में एक बाल सुलभ पुलिस थाना स्थापित करने का निर्देश दिया है।

भुवनेश्वर| ओडिशा  सरकार ने राज्य में बच्चों के अनुकूल 34 थाने बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अधिकारियों को प्रत्येक जिले में एक बाल सुलभ पुलिस थाना स्थापित करने का निर्देश दिया है।
बच्चों के लिए थाने के भीतर विशेष वातावरण की आवश्यकता को महसूस करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्णय लिया गया। इन सभी थानों में बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। इन सभी पुलिस थानों में विशेष लोगो और पट्टिकाएं होंगी, साथ ही बच्चों के लिए छोटे पुस्तकालय भी होंगे।
बच्चों के अनुकूल पुलिस स्टेशनों में विभिन्न प्रकार की दिलचस्प किताबें, पत्रिकाएँ और समाचार पत्र होंगे। बच्चों की सुविधा के लिए बेड, चेयर और टेबल की भी व्यवस्था की जाएगी। पुलिस के लिए बच्चों के अधिकारों और ‘क्या करें और क्या न करें’ से संबंधित सूचना बोर्ड भी होंगे।
साथ ही नाम व अन्य जानकारी के लिए बाल कल्याण अधिकारी से संपर्क करने के लिए एक विशेष पट्टिका भी लगेगी। साथ ही इन थानों में बच्चों के लिए खिलौने, प्राथमिक उपचार किट भी रखे जाएंगे।

CM gave instructionsevery districtodishapolice station will be made child-friendlyओडिशाथाने बनेंगे बच्चों के अनुकूलसीएम ने दिए निर्देशहर जिले
Comments (0)
Add Comment