3 बच्चों की मां 8वीं के छात्र के साथ भागी

 गोरखपुर | ना उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंधन …बस ऐसा ही एक मामला प्रेम का उत्तर प्रदेश में सामने आया है। यहां 3 बच्चों की मां 8वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ   भाग गई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है|पुलिस के मुताबिक लड़के के परिवार की शिकायत पर  मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक दोनों का पता नहीं चला है।

बताया गया कि 29 साल की यह विवाहित महिला और 15 साल का लड़का शिवरात्रि के मेले से गायब हैं। पहले तो उनके परिवारों ने अपने स्तर पर उन्हें खोजा लेकिन जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचित किया।

बताया गया कि महिला और लड़का पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनकी उम्र में इतना अंतर होने के कारण किसी को भी उन पर शक नहीं हुआ।

महिला 3 छोटे-छोटे बच्चों की मां है। उसके पति ने पुलिस को बताया है कि कुछ समय से महिला का व्यवहार उसके प्रति बदल गया था, लेकिन उसने कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा कुछ हो सकता है।

3 बच्चों की मां8वीं केछात्र के साथ भागी
Comments (0)
Add Comment