133 यात्रियों के साथ चीन का विमान गोते लगाते पहाड़ों में जा गिरा, देखें video

चीन में आज सोमवार दोपहर 133 यात्रियों को ले जा रहा चाइना ईस्टर्न एयरलाइन का विमान ग्वांगशी की पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर दुर्घटनाग्रस्त इलाके की तस्वीरें वायरल हो रही हैं|
133 यात्रियों के साथ चीन का विमान गोते लगाते पहाड़ों में जा गिरा, देखें video

नई दिल्ली| चीन में आज सोमवार दोपहर 133 यात्रियों को ले जा रहा चाइना ईस्टर्न एयरलाइन का विमान ग्वांगशी की पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर दुर्घटनाग्रस्त इलाके की तस्वीरें वायरल हो रही हैं|  इस हादसे में कितने यात्री मारे गए हैं, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक  “चाइना ईस्टर्न एयरलाइन का ‘बोइंग 737’ विमान तेंगशियान काउंटी के वुझो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के पहाड़ी इलाके में आग लग गई| विमान कुनमिंग से गुआनझो जा रहा था|

इस हादसे का वीडियो एक स्थानीय माइनिंग कंपनी के सिक्योरिटी कैमरे ने कैद हो गया | हादसे की तस्वीरें देखकर कई यात्रियों के हताहत होने कि आशंका जाहिर की जा रही है।

तस्वीरों में सीधा विमान गोते लगाते दिख रहा है | इसके बाद पहाड़ों में जा गिरा और आग लग गई |

इस हादसे पर एक भारतीय सेना के पायलट  MJ Augustine Vinod ने ट्विट किया है 

 

 

 

133 यात्रियों के साथchina planeFalling in the mountains while divingWith 133 passengersगोते लगाते पहाड़ों में जा गिराचीन का विमान
Comments (0)
Add Comment