नक्सलियों ने महिला और उसकी 3 बरस की बेटी को गोली मारी

झारखण्ड के  गुमला जिले में सोमवार देर रात नक्सलियों ने एक महिला और उसकी 3 बरस की  बेटी की गोली मरकर हत्या कर दी |

रांची | झारखण्ड के  गुमला जिले में सोमवार देर रात नक्सलियों ने एक महिला और उसकी 3 बरस की  बेटी की गोली मरकर हत्या कर दी |

गुमला जिले के चैनपुर थाना इलाके के  जनावल गांव में सोमवार देर रात प्रतिबंधित संगठन  JJMP (झारखंड मुक्ति जन परिषद) के नक्सलियों ने एक महिला और उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस ने आज मंगलवार को दोनों शवों को बरामद  किया |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये हत्या JJMP ने  अपने कमांडर सुकरा उरांव की हत्या का बदला लेने के लिए की है।

मृतकों  की पहचान नेहा नीति लकड़ा और उसकी बेटी अनन्या लकड़ा के रूप में हुई है। नेहा लकड़ा का पति अमरजीत पहले इसी संगठन का सदस्य था लेकिन बाद में उसने संगठन छोड़ दिया था।

आरोप है कि अमरजीत ने ही सुकरा उरांव की हत्या की थी। उसकी हत्या के बाद से ही वह संगठन के निशाने पर था।

jharkhandJJMPNaxalitesShotwoman and her 3-year-old daughterगोली मारीझारखण्डनक्सलियोंमहिला और उसकी 3 बरस की बेटी
Comments (0)
Add Comment