हॉस्टल के कमरे से फंदे पर लटका मिला प्लस-2 की छात्रा शव

राजधानी भुवनेश्वर स्थित रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के छात्रावास के कमरे में बुधवार को एक छात्रा फंदे से लटकी पाई गई। मृतक छात्रा का नाम प्रज्ञा मोहंती है। वह  रमा देवी महिला जूनियर कॉलेज के प्लस-2 द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह रायगड़ा जिले की रहने वाली थी।

भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर स्थित रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के छात्रावास के कमरे में बुधवार को एक छात्रा फंदे से लटकी पाई गई। मृतक छात्रा का नाम प्रज्ञा मोहंती है। वह  रमा देवी महिला जूनियर कॉलेज के प्लस-2 द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह रायगड़ा जिले की रहने वाली थी।

रिपोट्स के अनुसार, प्रज्ञा राजकीय रमा देवी विश्वविद्यालय के परिसर में एक छात्रावास में रह रही थी। चूंकि आज उसकी परीक्षा नहीं थी जिसके कारण  वह अकेले छात्रावास के कमरे में थी। उसने अपने दुपट्टे से पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

 इसकी सूचना मिलने पर शहीद नगर पुलिस हॉस्टल पहुंची और कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।  छात्रा की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Comments (0)
Add Comment