पटाखे की चपेट में आयी स्कूटी, घर में रखा लाखों का सामान जलकर खाक

पटाखा फोड़ने के दौरान स्कूटी में आग लग गयी। आग धीरे- धीरे घर में फैल गयी। घटना जमशेदपुर के सिदगोड़ा की है।सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती लोहिया पथ निवासी अमर के घर पर पटाखा फोड़ने के दौरान स्कूटी में आग लग गयी।

जमशेदपुर। पटाखा फोड़ने के दौरान स्कूटी में आग लग गयी। आग धीरे- धीरे घर में फैल गयी। घटना जमशेदपुर के सिदगोड़ा की है।सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती लोहिया पथ निवासी अमर के घर पर पटाखा फोड़ने के दौरान स्कूटी में आग लग गयी।आसपास के लोगों ने जब देखा की घर में आग लग गयी है, तो स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर आग बुझाने की कोशिश की है।

आग जब फैलने लगी, तो घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर घटना के 1 घंटे के बाद टाटा मोटर्स से एक और झारखंड अग्निशमन विभाग से एक दमकल मौके पर पहुंच गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेज फैली की घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

 अमर ने बताया कि बेटा घर में पटाखे जला रहा था। इसी दौरान घर में रखी स्कूटी में आग लग गई। आग धीरे धीरे घर में फैल गई। अमर ने बताया कि आग बुझाने में उसका हाथ और पैर भी झुलस गया है। आग से 3 से 4 लाख का नुकसान हुआ है।

Comments (0)
Add Comment