जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: पहले चरण की 24 सीटों पर शाम तक 58.19 फीसदी मतदान

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 24 सीटों पर बुधवार शाम पांच बजे तक औसतन 58.19 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव आयोग के अनुसार केन्द्रशासित प्रदेश के सभी 3,276 मतदान केंद्रों पर मतदान समाप्त होने से एक घंटा पहले शाम पांच बजे तक इंद्रवाल निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 80.06 प्रतिशत और त्राल में सबसे कम 40.58 प्रतिशत मतदान हुआ.

नई दिल्ली| जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 24 सीटों पर बुधवार शाम पांच बजे तक औसतन 58.19 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव आयोग के अनुसार केन्द्रशासित प्रदेश के सभी 3,276 मतदान केंद्रों पर मतदान समाप्त होने से एक घंटा पहले शाम पांच बजे तक इंद्रवाल निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 80.06 प्रतिशत और त्राल में सबसे कम 40.58 प्रतिशत मतदान हुआ.

इसके अलावा अनंतनाग सीट में औसतन 41.58 प्रतिशत, अनंतनाग पश्चिम में 45.93, बनिहाल में 68.00, भद्रवाह में 65.27, डी. एच. पोरा में 65.21, देवसर में 54.73, डोडा में 70.21, डोडा पश्चिम में 74.14, दुरू में 57.90, किश्तवाड़ में 75.04, कोकरनाग (सुरक्षित) में 58.00, कुलगाम में 59.58, पद्दर- नागसेनी में 76.80, पहलगाम में 67.86, पम्पोर में 42.67, पुलवामा में 46.22, राजपोरा में 45.78, रामबन में 67-34, शांगसु-अनंतनाग में 52.94, शोपियां में 54.72, श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहरा में 56.02 और जेनापोरा में 52.64 प्रतिशत मतदान हुआ.

photo: https://hindi.eci.gov.in/

प्रदेश के सात जिलों की 24 सीटों पर पहले चरण के मतदान में आठ सीटें जम्मू संभाग की और 16 दक्षिण कश्मीर क्षेत्र के हैं सुबह से ही लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्र के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आये और मतदाताओं में मतदान के लिए उत्साह देखते ही बन रहा था.

24 सीटों पर शाम तक 58.19 फीसदी मतदान58.19% voting on 24 seats till eveningfirst phaseJammu and Kashmir assembly electionsजम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावपहले चरण
Comments (0)
Add Comment