जापान की राजकुमारी माको ने प्रेमी कोमुरो से की शादी, महल छोड़ा

जापान की राजकुमारी माको ने मंगलवार को अपने पूर्व कॉलेज सहपाठी प्रेमी कोमुरो केई से शादी की। आधिकारिक तौर पर शाही घराने को छोड़ दिया है और अब वह आम हैं।

जापान की राजकुमारी माको ने मंगलवार को अपने पूर्व कॉलेज सहपाठी प्रेमी कोमुरो केई से शादी की। आधिकारिक तौर पर शाही घराने को छोड़ दिया है और अब वह आम हैं।  इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी’ ने बताया कि माको और उनके प्रेमी केई कोमुरो के शादी के दस्तावेज मंगलवार सुबह महल के एक अधिकारी ने प्रस्तुत किए|

क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कोमुरो की मां से जुड़े एक वित्तीय विवाद पर वर्षों के विवाद के बाद यह शादी हुई, जिसके कारण दंपति ने शाही शादी से जुड़े पारंपरिक समारोहों को छोड़ दिया।

माको (30) सम्राट नारुहितो की भतीजी हैं|  माको और कोमुरो तोक्यो की ‘इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी’ में साथ पढ़ते थे| उन्होंने सितंबर 2017 में विवाह की घोषणा की थी, लेकिन उसके दो महीने बाद कोमुरो की मां से जुड़ा एक वित्तीय विवाद सामने आने के कारण शादी को टाल दिया गया था| 30 वर्षीय कोमुरो 2018 में कानून की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क गई थीं और पिछले महीने ही जापान लौटीं थी |

महल के अधिकारियों ने बताया कि माको ने 14 करोड़ येन (12.3 लाख डॉलर) लेने से भी मना कर दिया| द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शाही परिवार की वह पहली सदस्य हैं, जिन्होंने एक आम नागरिक से शादी करते समय उपहार के तौर पर कोई धन नहीं लिया|

बता दें जापान के शाही नियमों के अनुसार आम नागरिक से विवाह के बाद माको अब अपना शाही दर्जा खो चुकी हैं, उन्होंने अपने पति का उपनाम अपना लिया है|  (deshdesk)

left the palacemarried to lover KomuroPrincess Mako of Japanजापान की राजकुमारी माकोप्रेमी कोमुरो से की शादीमहल छोड़ा
Comments (0)
Add Comment