त्रिपुरा में जख्मी टीएमसी कार्यकर्ताओं से ममता ने अस्पताल में की भेंट

त्रिपुरा में भाजपा से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में घायल होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को उनसे अस्पताल में भेंट कर हालचाल जाना।

कोलकाता । त्रिपुरा में भाजपा से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में घायल होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को उनसे अस्पताल में भेंट कर हालचाल जाना।

ममता बनर्जी उनसे मिलने के लिए कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल पहुंचीं। ममता बनर्जी ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि सब कुछ पुलिस के सामने हुआ और किसी तरह की चिकित्सकीय सहायता नहीं मुहैया कराई गई।

भाजपा एक राक्षसी पार्टी है। असम से लेकर उत्तर प्रदेश तक हमें अंदर नहीं जाने दिया गया। अभिषेक को बुलेट प्रूफ गाड़ी मुहैया कराई गई थी वरना वह बुरी तरह से जख्मी हो जाते।

इसी बीच ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निंदा करती हूं, जिसे केन्द्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर अंजाम दिया गया।

गुंडों को उसी फ्लाइट में बैठाया जा रहा था जिस पर अभिषेक सफर कर रहे थे… हम त्रिपुरा जीतेंगे। गौरतलब है कि त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के 14 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

जिसमें जख्मी कार्यकर्ता भी शामिल थे। हालांकि बाद में सभी कार्यकर्ताओं को जमानत मिल गई। तृणमूल ने आरोप लगाया था कि जो एक भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित हमले में पार्टी कार्यकर्ता जख्मी हो गए थे।

hospitalinjuredMamta visitsTMC workersTripura
Comments (0)
Add Comment