नाबालिग छात्र से ब्याह, शिक्षिका पर पाक्सो एक्ट

मिलनाडु में अपने 17 बरस के स्कूली छात्र से ब्याह रचाने के आरोप में एक शिक्षिका को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है | घटना पेरम्बलुर जिले की है |

चेन्नई|  तमिलनाडु में अपने 17 बरस के स्कूली छात्र से ब्याह रचाने के आरोप में एक शिक्षिका को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है | घटना पेरम्बलुर जिले की है |

तमिलनाडु के पेरम्बलुर जिले में अपनी 17 वर्षीय छात्र से शादी करने के आरोप में एक महिला को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पेरम्बलुर पुलिस ने सोमवार रात महिला को उसके आवास से गिरफ्तार किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शिक्षिका दो बरस पहले  अपने शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के तहत एक सरकारी हाई स्कूल में गई थी, जहां उसे एक छात्र से प्यार हो गया। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम से लौटने के बाद भी दोनों में सम्बन्ध बना रहा |

इसी दौरान विगत 22 अक्टूबर  2021 को उन्होंने अपने अपने माता-पिता की जानकारी के बिना गंगाईकोंडाचोलपुरम में शादी कर ली।

शादी के बाद अपनी शिक्षिका दुल्हन को लेकर छात्र अपने दादी के गाँव ले गया वहां वे कुछ समय रहे |

इसी बीच छात्र ने फ़ोन पर अपनी माँ से शादी के बारे में बताया | उसने बताया कि वह अपने दादी के घर रह रहा है |

उसके इस फैसले ने नाराज माँ ने  उसे फटकार लगाई और कहा कि उसका परिवार उन्हें साथ नहीं रहने देगा।

इस घटना के बाद दोनों ने जहर खा लिया। हालांकि, लड़के ने सूझबूझ दिखाई और शिक्षिका के साथ अस्पताल  गया। एक हफ्ते  इलाज  के बाद, वे ठीक हो गए और अपने-अपने घरों को वापस चले गए।

लड़के के घर पहुंचने के बाद, उसके पिता ने शिक्षिका के खिलाफ अपने नाबालिग बेटे को बहला-फुसलाकर शादी करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जबकि उसकी शादी की उम्र पूरी नहीं हुई थी।

शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया और चेन्नई की एक पॉक्सो अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षिका के यौन शोषण  से परेशन  एक स्कूली छात्र ने खुदकुशी कर ली थी |

शिक्षिका द्वारा यौन शोषण, छात्र ने लगा ली फांसी

 

Marrying a minor studentPOCSO act on the teacherछात्र से ब्याहशिक्षिका
Comments (0)
Add Comment