ट्रेन से लापता पत्नी ढाई महीने बाद प्रेमी के घर मिली

मौर्य एक्सप्रेस में रांची से अपने पति के साथ अपनी ससुराल लखीसराय जा रही महिला का पता चल गया है। उसे किसी ने अगवा नहीं किया था। वह पति को छोड़ प्रेमी के पास गोरखपुर भाग गई थी।

रांची| मौर्य एक्सप्रेस में रांची से अपने पति के साथ अपनी ससुराल लखीसराय जा रही महिला का पता चल गया है। उसे किसी ने अगवा नहीं किया था। वह पति को छोड़ प्रेमी के पास गोरखपुर भाग गई थी। धनबाद रेल पुलिस ने उसे गोरखपुर से बरामद कर उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने सीएम हेमंत सोरेन से गुहार लगाई तो रेल पुलिस रेस हुई और उसे ढूढ़ निकाला।

12 जुलाई की रात मौर्य एक्सप्रेस के धनबाद स्टेशन पहुंचने के बाद महिला कपड़े बदलने की बात कह टॉयलेट गई थी, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। महिला के पति ने मामले की शिकायत धनबाद रेल पुलिस से की थी। पति लखीसराय निवासी अजीत कुमार ने चार-पांच अज्ञात सह यात्रियों पर पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाया था। महिला के परिजन ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की तो रेल पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई और फौरन महिला को बरामद कर लिया।

एक कंपनी में सेल्स काम करने वाले अजीत के साथ उस महिला की शादी 2019 के अंत में हुई थी। शादी के बाद पति उसे ससुराल नहीं ले गया था। इसी बीच उसकी पहचान फेसबुक पर एक लड़के से हुई। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया।

पहली बार पति उसे लेकर ससुराल जा रहा था। उसके प्रेमी को यह नागवार गुजरा। महिला धनबाद स्टेशन से बाहर आकर बस से पहले वाराणसी गई। वहां से वह अपने प्रेमी के पास गोरखपुर चली गई। उसके प्रेम-प्रसंग की भनक उसके घरवालों को भी थी। इसलिए ससुराल जाते समय उसका मोबाइल सिम निकाल लिया गया था लेकिन वह वाईफाई के जरिए व्हाट्सएप पर अपने प्रेमी से संपर्क में थी। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही उस तक पहुंची।

lover's houseMissing by trainwife found after two and a half months
Comments (0)
Add Comment