पुजारी और साध्वी की हत्या

यूपी के महाराजगंज  के परसा मलिक थाना इलाके  में एक पुजारी और एक साध्वी की  हत्या कर दी गई।

यूपी के महाराजगंज   के परसा मलिक थाना इलाके   में एक पुजारी और एक साध्वी की  हत्या कर दी गई।

 

घटना बीती गुरुवार रात की है और ग्रामीणों को शुक्रवार की सुबह मंदिर में दोनों के शव पड़े मिले जहां वे रहते थे। ग्रामीणों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक  मंदिर में लगी एक मूर्ति से दोनों के सिर पर हमला किया गया था।  जांच जारी है।

ग्रामीणों के अनुसार महदेइया गांव निवासी राम रतन मिश्रा (73) ने गांव में ही एक मंदिर बनवाया था। वह वहीं रहते थे और पुजारी की तरह काम करते थे। पिछले ढाई दशक से मंदिर में पूजा करने वाली नेपाल की रहने वाली कलावती (68) भी वहां रह रही थी और लोग उसे साध्वी के नाम से पुकारते थे।

murderpriestSadhviupपुजारीयूपीसाध्वीहत्या
Comments (0)
Add Comment