आयुर्वेदिक मसाज के बहाने नीदरलैंड की महिला के साथ बलात्कार

जयपुर के एक होटल में मसाज के नाम पर नीदरलैंड की एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है |

जयपुर | जयपुर के एक होटल में आयुर्वेदिक मसाज के नाम पर  नीदरलैंड की एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है | पुलिस  ने आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है |

पुलिस के अनुसार पीड़िता नीदरलैंड की रहने वाली है जो राजस्थान के दौरे पर थी। मीडिया रिपोर्ट  के मुताबिक  नीदरलैंड की  पीड़िता का आरोप है कि एक व्यक्ति ने सिंधी कैंप के पास एक होटल में आयुर्वेदिक मसाज के बहाने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार की है।  महिला ने इस बारे में गुरुवार शाम सिंधी कैंप थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि  धारा 376 के तहत  मामल दर्ज कर 4 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया गया |

बताया गया कि आरोपी केरल का रहने वाला है। उसने जयपुर के खातीपुरा में मालिश सेवा प्रदाता के रूप में काम किया। वह केरल भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया । मामले कि जाँच जारी है |

 

ayurvedic massagenederland woman rapedआयुर्वेदिक मसाजनीदरलैंड की महिला के साथ बलात्कार
Comments (0)
Add Comment