पद्म पुरस्कार 2022 के लिये नामांकन 15 सितंबर तक आमंत्रित

पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें अभी खुली हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 है।

नई दिल्ली | गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें अभी खुली हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल पद्म पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov.in पर ही ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।

इसके लिए  स्व-नामांकन सहित नामांकन/अनुशंसा करें।  नामांकन/सिफारिश में वे सभी संबंधित विवरण शामिल होने चाहिए जो उपरोक्त पद्म पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट किए गए हैं, जिसमें एक विवरणात्मक या अनुशंसित उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही अनुशंसित व्यक्ति की अपने संबंधित क्षेत्र/विषय में हासिल की गई विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्‍लेख किया जाना चाहिए।

इस सम्बंध में गृह मंत्रालय की वेबसाइट (www.mha.gov.in) के ‘अवार्ड्स एंड मेडल्स’ के शीर्षक वाले पेज पर सारा विवरण मौजूद है। पुरस्कारों से सम्बंधित नियम और कानूनों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसका लिंक https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx है।

किसी प्रकार की जानकारी/सहायता के लिये कृपया 011-23092421, +91 9971376539, +91 9968276366, +91 9711662129, +91 7827785786 पर संपर्क करें।

15 सितंबर तकby 15 SeptemberinvitednominationsPadma Awards 2022आमंत्रितनामांकनपद्म पुरस्कार 2022
Comments (0)
Add Comment