ओडिशा: नुआपड़ा ACSO सेठी के ठिकानों पर सतर्कता छापे, करोड़ों की संपत्ति मिली

ओडिशा सतर्कता विभाग ने पश्चिम ओडिशा के नुआपड़ा जिले में एक नागरिक आपूर्ति अधिकारी acso के ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति का पता लगाया है |  

भुवनेश्वर | ओडिशा सतर्कता विभाग ने पश्चिम ओडिशा के नुआपड़ा जिले में एक नागरिक आपूर्ति अधिकारी ACSO के ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति का पता लगाया है |

बता दें ओडिशा का  नुआपड़ा जिला छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है | यह छत्तीसगढ़ का करीबी जिला है |

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ओडिशा सतर्कता अधिकारियों ने नुआपाड़ा जिले में एक सहायक नागरिक आपूर्ति अधिकारी (ACSO) रत्नाकर सेठी के कई ठिकानों पर छापे मारे |

ओडिशा सतर्कता अधिकारियों ने मंगलवार को नुआपाड़ा जिले में एक सहायक नागरिक आपूर्ति अधिकारी (ACSO) के कब्जे में करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता लगाया।

सतर्कता विभाग ने अब तक कटक में   बाली शाही में सेठी के आवास, सीएसओ, नुआपड़ा में उनके कार्यालय के कमरे और नुआपड़ा में किराये  के घर से भारी मात्रा में संपत्ति का पता लगाया है।

तलाशी के दौरान ACSO द्वारा  1.13 करोड़ रुपये से अधिक के बीमा प्रीमियम का भुगतान किया है।  अचल संपत्ति के अलावा 498 ग्राम सोने के आभूषण और 2.5 किलो चांदी के आभूषण मिले।

सतर्कता सूत्रों के अनुसार, उक्त ACSO के पास बालिसाही में नटराज पैलेस कल्याण मंडप, चौलियागंज में एक जी+3 भवन, तीन एकड़ भूमि  है।

बताया गया कि ACSO रत्नाकर सेठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायत मिली थी | इसके बाद जाँच तलाशी के लिए 6  डीएसपी, 12 निरीक्षकों और अन्य अधिकारियों सहित सतर्कता की 6 टीमों द्वारा एक साथ तलाशी ली गई।

Odisha: Vigilance raids on the premises of Nuapada ACSO Sethiproperties worth crores foundओडिशा: नुआपड़ा ACSO सेठी के ठिकानों पर सतर्कता छापेकरोड़ों की संपत्ति मिली
Comments (0)
Add Comment