राज्यसभा में महिला सांसदों से दुर्व्यवहार के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मौन धरना

ज्यसभा में हंगामा और मार्शलों से सांसदों के साथ धक्कामुक्की  विवाद पर   छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों फूलो देवी नेताम और छाया वर्मा के साथ मारपीट का आरोप लगाकर कांग्रेस ने आज रायपुर के गांधी मैदान में मौन धरना दिया।

रायपुर|   राज्यसभा में हंगामा और मार्शलों से सांसदों के साथ धक्कामुक्की  विवाद पर छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों फूलो देवी नेताम और छाया वर्मा के साथ मारपीट का आरोप लगाकर कांग्रेस ने आज रायपुर के गांधी मैदान में मौन धरना दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी  मौन धरने पर बैठे रहे।  कार्यक्रम में मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा सरकार पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया।

रायपुर के गांधी मैदान में  महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मंच लगाकर मुख्यमंत्री सहित सभी वरिष्ठ नेता बैठे। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथ में तख्तियां लेकर आए थे। जिस पर महिला सांसदों की हुई पिटाई, मोदी तुमको शर्म न आई, आदिवासी महिला का आपमान नहीं सहेंगे और लोकतंत्र की हत्या नहीं सहेंगे … जैसे नारे लिखे हुए थे।

प्रदर्शन की शुरुआत करते हुए प्रदेश के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, केंद्र में भाजपा गुंडागर्दी पर उतारू है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करके भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। छत्तीसगढ़ महतारी और महिलाओं का अपमान किया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस इसको बर्दाश्त नहीं करेगी।

मौन प्रदर्शन  के  बीच बारिश होने लगी पर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार, विधायक धनेंद्र साहू, अमितेश शुक्ला, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, सांसद फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा बैठे रहे।

वहीँ महिला कांग्रेस ने  भाजपा सांसद सुनील सोनी के आवास को घेरने की कोशिश की। महिला कांग्रेस ने  सांसद सुनील सोनी पर  छत्तीसगढ़  की बेटियों का अपमान का आरोप लगाया है |

#Chhattisgarh CongressmisbehaviorRajya Sabhasilent dharnawomen MPs
Comments (0)
Add Comment