सॉफ्ट हिंदुत्व का अनुसरण कर रही कांग्रेस

किसान महापंचायत मंच पर पहुंची प्रियंका के पहनावे की  खूब चर्चा-अटकलें

सहारनपुर| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  पार्टी के जय जवान-जय किसान कार्यक्रम के तहत बुधवार को सहारनपुर के चिलकाना में हुई किसान महापंचायत में शामिल हुईं। मंच पर पहुंची प्रियंका के पहनावे की  खूब चर्चा हो रही है। महापंचायत में प्रियंका काला कुर्ता, गले में भगवा गमछा, रुद्राक्ष माला पहने और माथे पर लाल टीका लगाकर पहुंचीं।

इससे पहले प्रियंका गांधी  बुधवार को देहरादून के हवाईअड्डे पर अपने हाथ में ‘रुद्राक्ष माला’ पहने हुए दिखाई दी थीं।

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका को पहली बार इस तरह  के पहनावे में देखे जाने के बाद से अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व का अनुसरण कर रही है|

हालाकि कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा, “प्रियंकाजी एक ब्राह्मण परिवार से हैं और उन्हें मंदिर जाने या रुद्राक्ष माला धारण करने का पूरा अधिकार है। वह पंडित जवाहरलाल नेहरू के परिवार से हैं।”

वहीं उत्तर प्रदेश के मंत्री बृजेश पाठक ने कहा, “प्रियंका का उप्र दौरा और मंदिर जाना भी एक राजनीतिक ड्रामा है। कुछ नेता इस तरह की बातें करके सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं। यह सब कानून और व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है। वह वोट पाने के लिए अचानक हिंदू बन रही हैं।”

बता दें महापंचायत में जाने से पहले कांग्रेस महासचिव  प्रियंका ने  पहले शाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा की। इसके बाद वह खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह पहुंची।

congressFollowingpriyanka gandhiSoft Hindutvaअनुसरण कर रहीकांग्रेसप्रियंका गाँधीसॉफ्ट हिंदुत्व
Comments (0)
Add Comment