ओडिशा सरकार ने चार अधिकारियों को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

ओडिशा सरकार ने मंगलवार को अक्षमता और भ्रष्टाचार के आधार पर चार अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेज दिया है।अनैतिकता, अक्षमता और सत्यनिष्ठा की कमी के आधार पर अब तक कुल 187 सरकारी अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजा जा चुका है।

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने मंगलवार को अक्षमता और भ्रष्टाचार के आधार पर चार अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेज दिया है।अनैतिकता, अक्षमता और सत्यनिष्ठा की कमी के आधार पर अब तक कुल 187 सरकारी अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजा जा चुका है।

मुख्यमंत्री अधिकारी (सीएमओ) के अनुसार, चार अधिकारियों को उनकी नौकरी से निकाल दिया गया है और चार अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है। सरकार ने छह पूर्व कर्मचारियों की पेंशन भी स्थायी रूप से रोक दी है।

 जिन अधिकारियों को हटाया गया है उनमें एक अधीक्षण अभियंता, दो सहायक अभियंता, एक डीएसपी, एक वन परिक्षेत्र अधिकारी, एक तहसीलदार, एक प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ), एक आपूर्ति निरीक्षक और तीन कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं।

Comments (0)
Add Comment