ओडिशा पंचायत चुनाव: छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखमा कर रहे प्रचार  

छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा  ओडिशा पंचायत चुनावों के प्रचार अभियान में शामिल हो गए हैं। ओडिशा में  पंचायत चुनाव 16 फरवरी से शुरू  हो रहे हैं |

भुवनेश्वर | छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा  ओडिशा पंचायत चुनावों के प्रचार अभियान में शामिल हो गए हैं। ओडिशा में  पंचायत चुनाव 16 फरवरी से शुरू  हो रहे हैं |

कवासी लखमा  रायगड़ा जिले में  कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए कई रैलियों, बैठकों में भाग लिया और घर-घर अभियानों में शामिल हुए  हैं |

ओटीवी के मुताबिक लखमा ने इस दौरान  सत्तारूढ़ बीजद और भाजपा को जमकर लताड़ा  और लोगों को कांग्रेस को वोट देने के लिए अपील की |

लखमा ने कहा,ओडिशा  में बीजद और केंद्र में भाजपा के कुशासन के कारण समाज के सभी वर्गों के लोग संकट में हैं। वे अब उनके अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम ओडिशा में पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवारों की जीत के प्रति आश्वस्त हैं|

कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उलाका और दक्षिण ओडिशा के अन्य वरिष्ठ नेता भी लखमा के नेतृत्व में अभियान में शामिल हुए।

बता दें ओडिशा कांग्रेस  ने पंचायत चुनावों में  जिला परिषद सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए पड़ोसी छत्तीसगढ़ के अपने नेताओं को शामिल करने का फैसला किया था।

ओडिशा में प्रचार करने वाले पड़ोसी छत्तीसगढ़ के नेताओं में छत्तीसगढ़ कांग्रेस  अध्यक्ष मोहन मरकाम और मंत्री कवासी लखमा और अमर जीत भगत शामिल हैं। ये  नेता सीमावर्ती जिलों में ओडिशा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। ओडिशा की राजनीति में  कांग्रेस अभी तीसरे स्थान है।

Chhattisgarh's Industries Minister Kawasi Lakhmadoing promotionsodisha panchayat electionओडिशा पंचायत चुनावकर रहे प्रचारछत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा
Comments (0)
Add Comment