ओडिशा का बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा उपहार: नवीन पटनायक

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप-2023 से पहले यहां बीजू पटनायक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (बीपीयूटी) के परिसर में 261 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का गुरुवार...

राउरकेला। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप-2023 से पहले यहां बीजू पटनायक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (बीपीयूटी) के परिसर में 261 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का गुरुवार को उद्घाटन किया। हॉकी विश्वकप का आयोजन 13 से 29 जनवरी तक होगा। इस अवसर पर सीएम पटनायक ने कहा कि बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के उद्घाटन से विश्व के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। बिरसा मुंडा स्टेडियम देश के लिए ओडिशा का सबसे बड़ा उपहार है। भारत को विश्व में हॉकी का पॉवर हाउस बनाने में यह स्टेडियम अहम भूमिका निभाएगा। इससे देश और दुनिया के कई उभरते हुए खिलाड़ी भी प्रेरित होंगे।

 सूत्रों ने कहा कि पुरुष हॉकी विश्व कप के कुल 20 मैच बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम माना जाता है। वहीं, फाइनल सहित बाकी के 24 मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि 15 एकड़ जमीन पर बने बिरसा मुंडा स्टेडियम में 20,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में विश्व कप विलेज का भी उद्घाटन किया।

 विश्व कप विलेज को रिकॉर्ड नौ महीनों के भीतर विकसित किया गया है और इसमें पुरुषों के हॉकी विश्व कप के कद के अनुरूप सभी सुविधाओं के साथ 225 कमरे हैं। विश्व कप विलेज में आगामी हॉकी विश्व कप के दौरान टीमें और अधिकारी रहेंगे।  उद्घाटन समारोह के दौरान खेल और युवा सेवा मंत्री तुषारकांति बेहरा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, 5टी सचिव वीके पांडियन, खेल विभाग के सचिव आर. विनील कृष्णा, आईडीसीओ के एमडी भूपेंद्र सिंह पूनिया, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और राज्य सरकार और हॉकी इंडिया के वरिष्ठ आदि अधिकारी मौजूद थे।

हॉकी विश्व कप जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 13 से 29 जनवरी तक होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप-2023 को लेकर कहा कि अगर भारतीय टीम कप जीतती है तो प्रत्येक सदस्य को एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। सीएम ने यहां बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में विश्व कप विलेज का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों से बातचीत की, जो अब विश्व कप गांव में रह रहे हैं और उन्हें विश्व कप के लिए शुभकामनाएं दीं।

खिलाड़ियों ने भारत में हॉकी के लिए एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए ओडिशा सरकार और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रयासों की प्रशंसा की।  इससे पहले, हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 25 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी, अगर वे ओडिशा में पुरुष हॉकी विश्व कप -2023 जीतने में सफल होते हैं।

Birsa Munda International Hockey Stadiumcm odishahockey 2023hockey indiahockey odishahockey world cup 2023hockey worldcupnveen patnaikodisha hockey
Comments (0)
Add Comment