झारसुगुड़ा उपचुनाव के लिए टंकाधर त्रिपाठी होंगे भाजपा के उम्मीदवार

झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टकंधर त्रिपाठी को उपना उम्मीदवार बनाया है।  पार्टी नेता सुभाष पाणिग्रही ने सोमवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा भाजपा द्वारा जल्द ही की जाएगी।

भुवनेश्वर। झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टकंधर त्रिपाठी को उपना उम्मीदवार बनाया है।  पार्टी नेता सुभाष पाणिग्रही ने सोमवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा भाजपा द्वारा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाणिग्रही क्षेत्र में पार्टी के लिए संगठनात्मक कार्य करते रहे हैं। त्रिपाठी भाजपा की ओडिशा इकाई के राज्य सचिव हैं।

बता दें कि बीजद ने पहले ही दिवंगत नव किशोर दास की बेटी दीपाली दास को अपना उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शरत पटनायक ने उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करने के लिए वरिष्ठ नेता और विधायक संतोष सिंह सलूजा के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है। उपचुनाव 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी।

 इस साल 29 जनवरी को तत्कालीन विधायक नव किशोर दास की हत्या के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है।

Comments (0)
Add Comment