त्रिपुरा के भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ने से पहले प्रायश्चित में सिर मुंडवाया

त्रिपुरा के सुरमा सीट से भाजपा विधायक आशीष दास ने पार्टी छोड़ने से पहले कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा करने के बाद सिर मुंडवा लिया |

कोलकाता | त्रिपुरा के सुरमा सीट से भाजपा विधायक आशीष दास ने पार्टी छोड़ने से पहले कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा करने के बाद सिर मुंडवा लिया | उन्होंने कहा, भाजपा से जुड़े रहे जिसके प्रायश्चित में सिर मुंडवाया है | आशीष दास के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएँ जोरों पर हैं |

आशीष दास ने त्रिपुरा की सत्ताधारी भाजपा  पर राज्य में राजनीतिक अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि राज्यवासी राज्य सरकार के कामकाज और प्रदर्शन से नाखुश हैं, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक आशीष दास ने भाजपा को ‘सांप्रदायिक राजनीतिक दल’ करार देते कहा कि भाजपा  ने अपने कई वादों में से किसी एक को भी  पूरा नहीं किया। लोग 25 साल के वाम शासन को खत्म करना चाहते थे और मैं भी उनमें से एक था। क्योंकि मुझे लगा कि यह लोगों की भलाई के लिए काम करेगी। मैंने त्रिपुरा के लोगों के साथ गलत किया और इसलिए मैंने प्रायश्चित करने का फैसला किया।

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर  कहा मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि  केवल ममता बनर्जी हैं जो भारत को भाजपा से मुक्त कर सकती हैं। मैं यहां उनका आशीर्वाद लेने आया था और जल्द ही (उनके रुख पर) चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

हालाँकि, उन्होंने दावा किया कि वह अभी तक ममता बनर्जी से नहीं मिले हैं, लेकिन उन्होंने अपने भतीजे और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ अपने संचार की अटकलों से ना ही इनकार किया, और ना ही स्वीकार किया है।

बात दें 2023 की शुरूआत में त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने हैं और टीएमसी राज्य से भाजपा सरकार को हटाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आशीष दास ने 2023 में त्रिपुरा से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।

 

# Ashish Dasatonementbefore leaving the partygot his head shavedTripura BJP MLA
Comments (0)
Add Comment