केंद्रीय मंत्री प्रधान ने राज्य सरकार पर बोला हमला, मतदाताओं से प्रदीप पुरोहित को फिर से आशीर्वाद देने की अपील

केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को विभिन्न मोर्चों पर विफलताओं को लेकर नवीन पटनायक सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पद्मपुर के लोगों से उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित को वोट देने का आग्रह किया।

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को विभिन्न मोर्चों पर विफलताओं को लेकर नवीन पटनायक सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पद्मपुर के लोगों से उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित को वोट देने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजद सरकार 22 साल से सत्ता में है। इसके बावजूद वह सिंचाई की सुविधा उपबल्ध कराने और प्रदेश के किसानों को आवश्यक सहायता प्रदान करने में विफल रही है। यह सरकार जो पिछले 22 सालों में कुछ नहीं कर सकी, हम कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वह अगले 18 महीनों में हमारी जरूरतों को पूरा करेगी।

किसानों को फसल बीमा क्षतिपूर्ति न देने का मुद्दा उठाते हुए प्रधान ने जानना चाहा कि राज्य सरकार ने एक निजी बीमा कंपनी के साथ फसलों का बीमा क्यों किया है जबकि देश में छह सार्वजनिक बीमा निगम कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार की लापरवाही के कारण बरगढ़ और अन्य जिलों के किसानों को फसल बीमा का पैसा नहीं मिला है।

प्रधान ने कहा कि पिछले साल किसानों की फसल बर्बाद हुए एक वर्ष बीत चुका है। अब, एक और खरीफ फसल का मौसम चल रहा है लेकिन किसानों को बीमा राशि नहीं मिल पाई है।केंद्र ने 3 नवंबर से आवश्यक राशि पहले ही प्रदान कर दी है, प्रधान ने राज्य सरकार पर अभी तक क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया।

उन्होंने पीएमएवाई घरों को बीजू पक्का घर योजना घरों के रूप में नामित करने के लिए ओडिशा सरकार की भी आलोचना की। प्रधान ने पदमपुर के लोगों से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित को अधिक से अधिक संख्या में वोट करने का आग्रह किया ताकि वह राज्य विधानसभा में गरीबों, किसानों और श्रमिकों की समस्याओं को फिर से उठा सकें।

कार्यक्रम के बाद पुरोहित एक विशाल रैली में उप कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री बिश्वेश्वर टुडू, सांसद बसंत पंडा, विपक्ष के नेता जय नारायण मिश्रा, पूर्व मंत्री मनमोहन सामल और प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती मौजूद थे।

Comments (0)
Add Comment