UP Assembly: कांग्रेस की पहली सूची में 40 फीसदी महिलाएं 

UP Assembly यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशियों  की अपनी पहली सूची में 40 फीसदी महिलाएं  हैं |  125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं |

लखनऊ| UP Assembly यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशियों  की अपनी पहली सूची में 40 फीसदी महिलाएं  हैं |  125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं |

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यूपी  विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की |

इस मौके पर प्रियंका ने कहा महिलाओं में कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, कुछ संघर्षशील महिलाएं, ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा और उसके खिलाफ लड़ा, कुछ समाजसेविकाएं हैं। इन 125 प्रत्याशियों में से 40 फीसदी महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं।

UP Assembly के महिला उम्मीदवारों में उन्नाव से आशा सिंह हैं। सहारनपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय हैं   जिन्होंने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन किया था।

प्रियंका ने ट्विट किया है , संघर्ष की व नई राजनीति बनाने वाली आवाजें जब एक साथ आएंगी तो बदलाव तय है। यूपी की जीत का दृढ़ संकल्प लेकर जब हम साथ चलेंगे तो बदलाव तय है। लड़ेगा बढ़ेगा जीतेगा यूपी।

उत्तरप्रदेश के चुनावों की लड़ाई नौजवानों, महिलाओं और जनता के भविष्य की लड़ाई है। जो लोग इसके इतर बात करते हैं उनका एजेंडा भविष्य बनाना नहीं, बल्कि, मुद्दों से भटकाना है।

कांग्रेस पार्टी उत्तरप्रदेश में एक नई राजनीति का निर्माण कर रही है। ऐसी राजनीति जो महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं आमजनों के मुद्दों पर केंद्रित है।

40 percent women40 फीसदी महिलाएंfirst list of CongressUP Assemblyकांग्रेसपहली सूची
Comments (0)
Add Comment