मुंबई में झारखंड के बच्चे का आपरेशन करवाएंगे सोनू सूद

मुंबई के वाडिया हॉस्पिटल में झारखंड के बच्चे का आपरेशन करवाएंगे सोनू सूद| सोनू सूद ने एक ट्वीट पर संज्ञान लेते इसकी जानकारी दी |

रांची|  मुंबई के वाडिया हॉस्पिटल में झारखंड के बच्चे का आपरेशन करवाएंगे सोनू सूद| सोनू सूद ने एक ट्वीट पर संज्ञान लेते इसकी जानकारी दी |

झारखंड के  बेरमो के जरीडीह बाजार निवासी आशुतोष वर्णवाल के नौ माह के पुत्र राजवीर वर्णवाल के दिल में छेद है। पिता ने अपने बच्चे का हर संभव इलाज कराया लेकिन स्थिति जस की तस है। वहीं कोलकाता के एक हॉस्पिटल ने बच्चे के इलाज में करीब छह लाख का खर्च बताया। लेकिन पिता इतना बड़े खर्च उठा पाने में असमर्थ थे।

ऐसे में उन्होंने क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता से मिलकर समस्या रखी। तब गुप्ता ने बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट करके मामले की जानकारी दी। जिसके बाद अभिनेता की टीम के सदस्य गोविंद अग्रवाल बच्चे के पिता से संपर्क कर वास्तविक स्थिति से अवगत हुए।

इसके उपरांत सोनू सूद ने ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए कहा कि बच्चे के दिल की सर्जरी 8 नवंबर को हो जायेगी। यह भी कहा कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज न हो तो समझो हम सब फेल। बच्चे का इलाज मुंबई के वाडिया हॉस्पिटल में होना तय हुआ है। बच्चे को लेकर उसके माता-पिता 5 नवंबर को ट्रेन से मुंबई जाएंगे।

मालूम हो कि हाल में ही क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विकास गुप्ता की पहल पर सोनू सूद ने कुरपनिया की रहनेवाली सपना को ऑनलाइन पढ़ने के लिए एंड्राइड मोबाइल भिजवाया था।

child's operationjharkhandMumbaiSonu Sood will get it doneकरवाएंगे सोनू सूदझारखंडबच्चे का आपरेशनमुंबई
Comments (0)
Add Comment