राउरकेला में बन रहा देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम जुलाई 2022 तक होगा तैयार

ओडिशा सरकार ने कहा है कि राउरकेला जिले में देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम अगले साल जुलाई तक तैयार हो जाएगा। इस स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

राउरकेला ।। ओडिशा सरकार ने कहा है कि राउरकेला जिले में देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम अगले साल जुलाई तक तैयार हो जाएगा। इस स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

राउरकेला में 20,000 लोगों की क्षमता वाले बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के साथ ही भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 हॉकी टूर्नामेंट के मैच होंगे।

भारतीय हॉकी टीमों के लिए ओडिशा सरकार अभी अगले दस साल तक प्रायोजक बनी रहेगी। इस घोषणा के बाद ही राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्टेडियम के काम की प्रगति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भी राउरकेला भेजा है।

वहीं इसके बाद राज्य के मुख्य सचिव एससी महापात्र ने कार्य की समीक्षा के बाद कहा, बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य जून-जुलाई 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

being builtCountry's largesthockey stadiumJuly 2022readyRourkela
Comments (0)
Add Comment