पैरालंपिक: निशानेबाज अवनि लेखरा ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

तोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को  महिलाओं के आर-2 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।

तोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को  महिलाओं के आर-2 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। वह पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी| इसके अलावा  249.6 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी की जो पैरालंपिक खेलों का नया रिकार्ड है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अविस्मरणीय प्रदर्शन अवनि लेखरा। कड़ी मेहनत की बदौलत स्वर्ण जीतने पर बधाई जिसकी आप हकदार भी थी। कर्मशील स्वभाव और निशानेबाजी के प्रति जज्बे से आपने ऐसा संभव कर दिखाया। भारतीय खेलों के लिए यह एक विशेष क्षण है। आपको भविष्य के लिये शुभकामनाएं।’’

बता दें जयपुर निवासी  19 वर्षीय अवनि लेखरा सन 2012 में कार हादसे में रीढ़ की हड्डी में चोट लग गयी थी।   पिता ने खेलों में जाने के लिये प्रेरित किया। पहले निशानेबाजी और तीरंदाजी दोनों खेलों में हाथ आजमाये।  निशानेबाजी अच्छी लगी। उन्हें अभिनव बिंद्रा की किताब पढ़कर भी प्रेरणा मिली।

अवनि ने  2015 में जयपुर के जगतपुरा खेल परिसर में निशानेबाजी शुरू की थी।   संयुक्त अरब अमीरात में विश्व कप 2017 में भारत की तरफ से भाग लिया था।

भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। तोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं।

अवनि ने फाइनल में चीन की रियो पैरालंपिक की स्वर्ण पदक विजेता झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को पीछे छोड़ा। यूक्रेन की विश्व में नंबर एक और मौजूदा विश्व चैंपियन इरियाना शेतनिक (227.5) ने कांस्य पदक जीता।

इसके पहले  रविवार को भाविनाबेन पटेल ने महिला टेबल टेनिस में रजत पदक जीता था।

 

एसएच1 राइफल वर्ग में वे निशानेबाज शामिल होते हैं जो हाथों से बंदूक थाम सकते हैं लेकिन उनके पांवों में विकार होता है। इनमें से कुछ एथलीट व्हील चेयर पर बैठकर जबकि कुछ खड़े होकर प्रतिस्पर्धा में भाग लेते हैं।

#shooter Avani Lekharacreated historygold medalParalympics
Comments (0)
Add Comment