तालिबान पूरी दुनिया के लिए बन सकता है खतरा: मेनका गांधी

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुलतानपुर से भाजपा की सांसद मेनका गांधी ने कहा कि तालिबान तो पूरे दुनिया के लिए खतरा है। मेनका गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा, तालिबान तो पूरे दुनिया के लिए खतरा है।

सुलतानपुर । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुलतानपुर से भाजपा की सांसद मेनका गांधी ने कहा कि तालिबान तो पूरे दुनिया के लिए खतरा है। मेनका गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा, तालिबान तो पूरे दुनिया के लिए खतरा है।

पहले भी वह लड़ाई करके कोई अच्छा नतीजा नहीं दे सके। हमें नहीं लगता कि वह सुधर गए होंगे, तालिबान बहुत ही खतरनाक है।

मेनका गांधी ने तालिबानियों द्वारा महिलाओं को निशाना बनाए जाने के सवाल पर कहा ‎कि वे (तालिबान) महिला को महिला नहीं समझते, वे समझाते हैं कि महिलाओं का काम केवल बच्चा पैदा करना है ताकि वे भी लड़ाई में लग जाएं।

वे महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं। मादक पदार्थ के मामले में उनका बहुत बड़ा हाथ है। उन्‍होंने कहा ‎कि ये (तालिबान) पूरे देश के लिए बहुत खतरनाक हैं।

हमें दुःख इस बात का है कि अफगानिस्तान इतनी सुंदर जगह है, जो सदियों से आत्मनिर्भर रहा है, जिसका फिर से लड़ाई में पड़ना दुखद है।

अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में तीन दिवसीय दौरे पर आयी मेनका गांधी ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Maneka GandhiTaliban canthreatwholeworld
Comments (0)
Add Comment