पुरी जगन्नाथ मंदिर एक महीने के लिए बंद

ओडिशा का पुरी जगन्नाथ मंदिर करीब एक महीने 10 से 31 जनवरी तक के लिए बंद किया जा रहा है | यह फैसला श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को देखते लिया

भुवनेश्वर | ओडिशा का पुरी जगन्नाथ मंदिर करीब एक महीने 10 से 31 जनवरी तक के लिए बंद किया जा रहा है | यह फैसला श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को देखते लिया | बंद किये जाने की घोषणा के बाद आज  बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए लम्बी कतारों में देखे गये |

 ओडिशा में कोरोना  मामलों में तेजी से वृद्धि को देखते हुए कल शुक्रवार को श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने 10 से 31 जनवरी तक श्रीमंदिर के दरवाजे जनता के लिए बंद करने की घोषणा की। इसके अलावा  हर रविवार को पहले की तरह  सार्वजनिक दर्शन  बंद रखने का क्रम जारी रहेगा।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आज शनिवार को इस महीने भगवान जगन्नाथ के दर्शन के आखिरी दर्शन के लिए लोग उमड़  पड़े | श्रद्धालु बड़ी संख्या में   ग्रैड रोड पर लंबी कतारों में खड़े रहकर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की एक झलक पाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखे गये |

पुरी के  कलेक्टर समर्थ वर्मा के अनुसार, वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि को रोकने के लिए, एसजेटीए और चटिसा निजोगा ने कल एक आभासी बैठक के दौरान श्रीमंदिर के दरवाजे जनता के लिए बंद करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा , मंदिर के सेवक अधिक संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। वहीँ  बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे  हैं, जिससे स्थिति नाजुक बन गई है। इसलिए बंद करने का यह फैसला लिया गया  जिससे  मंदिर के अनुष्ठान प्रभावित न हों। सेवादारों और भक्तों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है |

बता दें दशहरा, दिवाली पर पुरी का जगन्नाथ मंदिर बंद रखा गया था |

 

closed for a monthJagannath TemplePuriएक महीने के लिए बंदजगन्नाथ मंदिरपुरी
Comments (0)
Add Comment