दुर्लभ संयोग : मंगलवार 22 02 2022 उल्टा सीधा एक समान

आज 22 फरवरी 2022 का दिन दुर्लभ और दिलचस्प है जो शायद हमारे जीवन में फिर कभी नहीं आएगा | जी हाँ,  जब हम आज मंगलवार की इस तिथि को दिन माह और वर्ष के क्रम में  22 02 2022 लिखते हैं तो उल्टे क्रम में भी वैसा ही पढ़ते हैं| यानि उल्टा सीधा एक समान |

आज 22 फरवरी 2022 का दिन दुर्लभ और दिलचस्प है जो शायद हमारे जीवन में फिर कभी नहीं आएगा | जी हाँ,  जब हम आज मंगलवार की इस तिथि को दिन माह और वर्ष के क्रम में  22 02 2022 लिखते हैं तो उल्टे क्रम में भी वैसा ही पढ़ते हैं| यानि उल्टा सीधा एक समान |

यह भी अजीब संयोग है कि यह सप्ताह का दूसरा दिन है, और दूसरा मंगलवार, यानि 2 का आंकड़ा यहाँ भी शामिल है |

द हेराल्ड में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सदी में ऐसी 11 तिथियां हैं। आज आठवां है और अंतिम तीन वर्ष 2080 में पड़ेंगे।

इसके पहले यह मौका  12 फरवरी, 2021 को आया था  जब तारीख 12 02 2021  उलटे और सीधे क्रम में देखे गई  थी | अगला इसी तरह का आठ अंक  08 02 2080 को आएगा |

इस तरह के अवसरों को अक्सर शुभ या अशुभ होने से जोड़ा जाता रहा है ,लेकिन इसका कहीं कोई वैज्ञानिक आधार नहीं मिलता है | वैसे दुनिया भर के अंकशास्त्री ऐसी संख्याओं को विशेष ऊर्जा या सार्वभौमिक संदेश देने वाले मानते हैं|

राजधानी रायपुर के ज्योतिष पंडित अजित शास्त्री कहते हैं अंकों का इस तरह संयोग सामान्य नहीं होता है | यह विशेष होता है |

22 02 2022 को जोड़ें तो कुल अंक 3 होता है जो मंगल का होता है | यानि आने वाला समय मंगलमय होगा | कोरोना की रफ़्तार धीमी होते इस बरस खत्म हो जाएगी |  देश उन्नति की ओर अग्रसर होगा | व्यापार कारोबार में रफ़्तार आएगी | सड़कें , बांध बनेंगे खेती किसानी भी बेहतर होगी |

वहीँ खगोलविदों के मुताबिक यह एक महज एक संयोग भर है और इसका किसी अलौकिक चीज से कोई लेना-देना नहीं है। जब हमने वर्ष, माह, दिन को अंकों में बांटा है तो निश्चित तौर पर हमारे सामने दुहरे रूप में कई बार सामने आती रहेंगी|  (deshdesk)

inverted the samerare coincidenceTuesday 22 02 2022उल्टा सीधा एक समानदुर्लभ संयोगमंगलवार 22 02 2022
Comments (0)
Add Comment