महासमुंद : जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना, 6वीं में प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी

जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 6वीं में प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गये हैं |

महासमुंद| जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 6वीं में प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गये हैं |

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 27 मार्च को चयन परीक्षा आयोजित किया गया।

परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन पश्चात प्राप्तांकों की सूची   कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास महासमुंद में अवलोकन किया जा सकता है।

विद्यार्थी किसी प्रकार की त्रुटि या कमियां पाई जाने पर अपना दावा-आपत्ति 31 मार्च 2022 तक कार्यालयीन अवधि में प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि पश्चात प्रस्तुत दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा।

6th Admission6वीं में प्रवेशExam Result ReleasedJawaharlal Nehru Utkarsh YojnaMahasamundजवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजनापरीक्षा परिणाम जारीमहासमुंद
Comments (0)
Add Comment