ओडिशा बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी, 90.5 प्रतिशत छात्र पास

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। बोर्ड ने इस साल कुल 90.55 पासिंग पर्सेंटेज दर्ज किया। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in या bseodisha.ac.in पर देख सकते हैं।

भुवनेश्वर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई), ओडिशा ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। बोर्ड ने इस साल कुल 90.55 पासिंग पर्सेंटेज दर्ज किया। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in या bseodisha.ac.in पर देख सकते हैं। इसकी जानकारी स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने बुधवार को दी है।
परीक्षा में बैठने वाले 5,26,818 छात्रों में से 5,17,847 छात्र पास हुए और 8699 छात्र फेल हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.55 है। पास आउट छात्रों में 2,56,877 लड़के हैं जिनका प्रतिशत 88.77 है और 2,60,970 लड़कियां हैं जिनका प्रतिशत 92.37 है।
कुल 8,119 छात्रों ने ए1 ग्रेड और 54,889 छात्रों ने ए2 ग्रेड हासिल किया है। दाश ने कहा कि मलकानगिरी जिले के दो और अंगुल के एक स्कूल ने शून्य परिणाम दर्ज किया है। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाश ने बताया कि 11 से 25 जुलाई तक रीचेकिंग के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10th resultodishaodisha 10th resultodisha news
Comments (0)
Add Comment