अमेरिका में रह रही बेटी ने पद्मश्री तीजन पर रचा गीत, महासमुंद के बेटे ने दी आवाज

अमेरिका में रह रही जांजगीर की बेटी विभाश्री साहू ने पद्मश्री तीजन बाई पर छत्तीसगढ़ी गीत रचा, तो इसे महासमुंद के बेटे चुम्मन साहू ने स्वर दिया है| 

पिथौरा| अमेरिका में रह रही जांजगीर की बेटी विभाश्री साहू ने पद्मश्री तीजन बाई पर छत्तीसगढ़ी गीत रचा, तो इसे महासमुंद के बेटे चुम्मन साहू ने स्वर दिया है|  यह गीत तीजन बाई जी के जन्म दिवस ( 24 अप्रैल  को यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया|

ज्ञात हो कि गीत की रचनाकार विभाश्री विगत 15 वर्षों से न्यूयार्क में  रह  रही हैं ।इसके बावजूद अपनी मातृभूमि से लगाव के चलते समय-समय पर वे छत्तीसगढ़ी रचना लिखती रहती है।

श्रीमती विभाश्री साहू मूलतः छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले के  ग्राम हरदी की मूल निवासी हैं। उनके अपनी मिट्टी के प्रति प्रेम के बारे में पता चलने पर  उनसे  चर्चा की गई।

विभाश्री का कहना है कि यद्यपि वो पिछले कई वर्षों से अमेरिका में निवासरत हैं किंतु उनका लगाव अभी भी अपनी मातृभूमि छत्तीसगढ़ से है। छत्तीसगढ़ की याद में उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कई गीतों की रचना की है।

विभाश्री तीजन बाई  को अपना आदर्श मानती हैं। उनका मानना है कि तीजन जी पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा रही है, यही कारण है कि तीजन जी ने देश-विदेश में महाभारत का गान (पंडवानी गान) कर नाम और प्रसिद्धि प्राप्त की है। विभाश्री का कहना है कि तीजन बाई केवल एक है, इस युग में कोई दूसरा तीजन बाई नहीं हो सकता।

गीत को स्वर चुमन्न साहू ने दिया

न्यूयार्क  में रह रही विभाश्री साहू ने इस बार तीजन बाई जी के जीवनी पर एक गीत लिखा है। इस गीत में स्वर देने के लिए महासमुंद निवासी चुमन साहू का चयन किया गया। गीत को संगीत रायपुर के परवेज़ खान ने दिया जो कि करिश्मा स्टूडियो रायपुर ने रिकॉर्ड किया गया। चुम्मन साहू महासंमुन्द जिला पंचायत के पूर्व सदस्य गोविंद साहू के पुत्र है।चुम्मन अपनी सुरीली आवाज से छत्तीसगढ़ में चर्चा में बने हुए हैं ।

दोस्त ने विभाश्री से कराया परिचय

तीजन बाई की जीवनी पर आधारित गीत को स्वर देने वाले स्थानीय गायक चुम्मन साहू ने इस प्रतिनिधि को बताया कि उनका एक गायक मित्र बिलासपुर निवासी संदीप जोहले ने उन्हें उक्त गीत गाने के लिए प्रस्ताव रखा था और रचनाकार विभाश्री से बात करने कहा था। इस पर उसने  सीधे विभाश्री से बात की। इसके बाद उन्होंने अपनी रचना मुझे भेजी जिसे रायपुर के संगीतकार परवेज खान के स्टूडियो में बना कर विभाश्री को भेजा गया। उन्हें आवाज पसंद आई इसके बाद इस रचना को आम लोगों  के लिए यूट्यूब पर  डाल दिया गया।

रिलीज होते ही देश विदेश में धूम

तीजन जी के जीवनी पर लिखा गया यह गीत तीजन बाई जी के जन्म दिवस ( 24 अप्रैल) को चुमन साहू के यूट्यूब चैनल #CG DTS music पर रिलीज़ किया गया है।

इस गीत के बोल–

:महाभारत के गाथा ल,

जम्मो जग म तै बगराए

एति ओती आऊ चारो कोती’

तोर नाम ह जगमाए.

तोर तीजन नाम धराए वो दीदी.।

तोर तीजन नाम धराए।।

तीजन बाई जी पर लिखे इस गीत को छत्तीसगढ़, सहित देश के अनेक प्रदेशों के साथ अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया,कनाडा,यूरोप तथा कतर जैसे देशों में निवासरत भारतीयों द्वारा भी काफी सराहा तथा पसंद किया जा रहा है।

deshdigital के लिए रिपोर्ट रजिंदर खनूजा

America New YorkChumman SahuMahasamundsong composed on TeejanVibhashree Sahuअमेरिका न्यूयार्कचुम्मन साहूतीजन पर रचा गीतमहासमुंदविभाश्री साहू
Comments (0)
Add Comment